छठ पूजा रविवार को, निराहार-निर्जल व्रत शुरू

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 05 नवम्बर 2016, 8:55 PM (IST)

जयपुर। सूर्य आराधना के महापर्व डाला छठ के तहत शनिवार शाम को खरना का भोग लगाया गया। केले के पत्ते पर रोटी ,केला,तुलसी पत्ता रखकर घी का दीपक जलाया और भगवान सूर्यदेव को भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने गुड़ की खीर व फलों का कच्चा भोजन किया। इसके साथ 36 घंटे का निराहार-निर्जल व्रत शुरू हुआ। महापर्व में रविवार को छठ की पूजा होगी। श्रद्धालु जलकुंड में खड़े रहकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगे। गलता तीर्थ सहित शहर के अन्य जलाशयों में बिहार, उत्तर प्रदेश , झारखंड के लोग उमड़ेंगे । शाम को ढलते सूर्य को बांस के डाले में ठेकुआ,गन्ना ,चना, फल, नींबू, पकवान एवं पूजा सामग्री रख अघ्र्य दिया जाएगा। साथ ही छठ माता का पूजन किया जाएगा।





यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े :सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्के

रात को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

बिहार समाज संगठन के महा सचिव सुरेश पंडित ने बताया ने बताया कि महापर्व का मुख्य आयोजन रविवार को होगा। गलता जी में शाम को ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सोमवार को व्रती उगत सूरज को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगे। प्रताप नगर ढेहलावास शनिधाम मंदिर में खरना का भोग लगाया गया। रविवार को अस्तांचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार को उगते सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। इसके अलावा आमेर मावठा, झोटवाड़ा, सोढाला समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में छठ पूजा के आयोजन होंगे।

यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...