खेलों के जरिये भगाएंगे पंजाब से नशा - राजदीप कौर

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 05 नवम्बर 2016, 8:10 PM (IST)

फाजिल्का। शहतीरवाला गांव में बुधवार से क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई। इस मौके पर कांग्रेस नेता राजदीप कौर भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज नशे ने पंजाब को कई सालों पीछे धकेल कर रख दिया है। आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को खेलों से जोड़ा जाएगा और नशे से दूर किया जाएगा। राजदीप कौर ने पहले मैच की पहली बाॅल फेंककर टूर्नामेंट की शुरुआत की। इस मौके पर पन्नू, प्रगट सिंह, साधूसिंह कारज सिंह और वीरपाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...