जल स्वावलम्बन अभियान के अच्छे परिणाम आएं है: देवनानी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 05 नवम्बर 2016, 7:43 PM (IST)

अजमेर। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान अब प्रदेश के स्कूलों में भी चलाया जाएगा। जल की कमी वाले क्षेत्रों के स्कूलों में भामाशाहों के सहयोग से जल संग्रहण के लिए स्टोरेज टेंक बनवाए जाएंगे।
शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा राजस्थान को जल के क्षेत्रा में आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किए गए जल स्वावलम्बन अभियान के शानदार परिणाम सामने आए हैं। इसी वर्ष मानसून में प्रदेश के सैंकड़ों जलाशय लबालब भर गए एवं भूमि का जल स्तर भी बढ़ा। खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में रहने से किसानों को भी फायदा हुआ है। राजस्थान के विभिन्न जिलों में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूल पानी की कमी वाले क्षेत्रों में है। इन स्कूलों में पानी की उपलब्घता सुनिश्चित करने के लिए वाटर स्टोरेज टेंक एवं अन्य उपकरण भामाशाहों के सहयोग से जुटाए जाएंगे। इसके लिए शीघ्र ही कार्यवाही कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। मंत्री देवनानी ने शनिवार को अजमेर कलेक्टर से उनके ऑफिस में लगभग में दो घंटे चर्चा की जिसमे उन्होंने बताया कि शहर में विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सडक़ निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाए जाएंगे। नया बाजार स्थित पशु चिकित्सालय में पार्किंग के लिए बहुमंजिला भवन का निर्माण तथा दरगाह सम्पर्क सडक़ पर पहाड़ी पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही भी शीघ्र शुरू होगी।



यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...