अकाली दल नेताओं ने किया प्रदर्शन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 05 नवम्बर 2016, 7:00 PM (IST)

पटियाला। पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से 1984 दंगों के मामले में सज्जन कुमार और कांग्रेस नेताओं को क्लीन चिट देने को लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेताओं में रोष है। इसे लेकर शनिवार को हजारों अकाली कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया और अमरिंदर सिंह के निवास स्थान मोती महल का घेराव किया। साथ ही अकाली कार्यकर्ताओं ने अमरिंदर सिंह और सोनिया गांधी राहुल गांधी का पुतला भी फूंका। इससे पहले अकाली नेताओं ने पोलो ग्राउंड के सामने धरना भी दिया।


यह भी पढ़े :सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्के

यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...