बिसाऊ (झुंझुनूं)। गांव गांगियासर के पास शुक्रवार शाम बाइक व सवारी गाड़ी की भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में एक घायल को चूरू रेफर किया गया है।
थानाधिकारी धर्मेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि गांगियासर-निराधनुं सडक़ मार्ग पर गांगियासर के पास बाइक पर आ रहे शाहरुख व इमरान की सवारी गाड़ी से भिड़ंत हो गई। दोनों घायलों को निजी वाहन से बिसाऊ के राजकीय जटिया अस्पताल लाया गया। वहां इमरान को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर घायल शाहरुख को चूरू रेफर कर दिया गया। इस संबंध में अभी किसी भी पक्ष की तरफ से मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...