करौली। पुलिस रिमांड पर चल रहे पांच हजार के इनामी डकैत बंटी उर्फ गजेन्द्र मीणा से रघुनाथपुरा थाने की पुलिस ने गहन पूछताछ की लेकिन, पुलिस उससे किसी भी प्रकार का कोई भी रहस्य नहीं उगलवा पाई। इसके अलावा डकैत के मोबाइल फोन व अन्य सामान की भी पुलिस जानकारी नहीं जुटा सकी है। लांगरा पुलिस ने डकैत बंटी मीणा को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय से पांच दिन के रिमांड पर लिया था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को डकैत के साथियों व उसकी मदद करने वाले अन्य डकैतों के बारे मे जानकारी जुटानी थी लेकिन, पुलिस उससे कोई भी रहस्य नहीं उगलवा पाई है। जिससे आगे की जांच गति नहीं पकड़ पाई है।
यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC