फिरोजपुर। पति एव उसकी प्रेमिका से दुखी आकर एक महिला ने पुलिस मे शिकायत देकर करवाई करने की मांग की है । मामला संत नगर गली नंबर एक है जहां पर रहने वाली रानी ने अपने पति एव उसकी प्रेमिका के खिलाफ शिकायत दी है । थाना प्रभारी गुरवीर सिंह को प्रार्थना पत्र लिख कर रानी पत्नी विजय कुमार निवासी संत नगरी गली नं-0 ने मांग की है कि उसका पति व उसकी प्रेमिका उनके मकान में जबरदस्ती कब्जा कर रह रहे हैं। रानी ने बताया की उसके पति के एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। उसके पति के कहने पर कल कुछ व्यक्ति उसके घर जबरदस्ती घुस गए और उसके बेटे कमल से मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने पति और उसकी प्रेमिका सहित सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...