‘मैंने अकरम, वकार, जॉनसन से काफी कुछ सीखा’

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 05 नवम्बर 2016, 12:38 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट (टी20 और वनडे) में अपनी यॉर्कर गेंदों की बदौलत सुर्खियां बटोर रहे हैं। 22 वर्षीय बुमराह का कहना है कि मैंने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम व वकार यूनुस और ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन की गेंदों को ध्यान से देखा है और उनसे मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। मैं इन दिग्गज खिलाडिय़ों से प्रेरित हूं और कड़ी मेहनत कर रहा हूं।

अंतिम ओवरों में कमाल की गेंदबाजी करने वाले बुमराह ने हालांकि माना कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते समय केवल यॉर्कर फेंकने में ही पारंगत होना सफलता की गारंटी नहीं है, बल्कि आपको अपनी गेंदबाजी में विविधता रखना बहुत जरूरी है। बुमराह ने कहा कि आप अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ मात्र यॉर्कर गेंदें डालकर सफल नहीं हो सकते। इसके अलावा कोई भी गेंदबाज छह की छह गेंदें यॉर्कर नहीं डाल सकता।




यह भी पढ़े :भारत में धमाल मचाने में ये हैं टॉप-10 गेंदबाज

यह भी पढ़े :चला मिश्रा का जादू, आ सकते हैं टॉप-5 में

आपको इस स्तर पर सफलता के लिए अपनी गेंदों में विविधता लानी होगी। बुमराह ने यॉर्कर फेंकने में दक्षता के बारे में कहा,यह कुछ भी अलग नहीं है। मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। यॉर्कर एक लंबी गेंद की तरह ही है। मैंने गुजरात और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए काफी यॉर्कर फेंकी है। मैंने इसमें दक्षता के लिए टेनिस गेंद से शुरुआत की थी। मैं खुश हूं कि मैं अब यॉर्कर आसानी से डाल सकता हूं।

आईसीसी ने इस बात के लिए कुंबले पर जताया भरोसा




यह भी पढ़े :चला मिश्रा का जादू, आ सकते हैं टॉप-5 में

यह भी पढ़े :रोहित नं.1 बल्लेबाज, कोहली टॉप-10 में भी नहीं

दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के महाप्रबंधक ज्योफ एलारडाइस ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले डीआरएस प्रणाली अपनाने को लेकर अनिच्छुक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को मनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। एलारडाइस ने कहा कि बीसीसीआई जब इंग्लैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला में प्रायोगिक तौर पर डीआरएस को आजमाएगी, ऐसे में कुंबले उसे पूर्ण रूप से डीआरएस अपनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।



यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम

यह भी पढ़े :चला मिश्रा का जादू, आ सकते हैं टॉप-5 में

उल्लेखनीय है कि भारत और इंग्लैंड के बीच नौ नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में बीसीसीआई प्रायोगिक तौर पर डीआरएस प्रणाली का उपयोग करेगी। इसके बाद अगले वर्ष फरवरी में आईसीसी एक बैठक करेगी, जिसमें डीआरएस के भविष्य में इस्तेमाल करने पर एक रूपरेखा तैयार की जाएगी। एलारडाइस ने फोन पर बताया कि वास्तविकता यह है कि कुंबले अपनी कोचिंग काबिलियत के बल पर भारतीय टीम के कोच नियुक्त किए गए हैं।



यह भी पढ़े :14 बार हुआ कमाल, टॉप-10 में है पुजारा का नाम

यह भी पढ़े :रोहित नं.1 बल्लेबाज, कोहली टॉप-10 में भी नहीं

हमने किसी प्रौद्योगिकी की जांच करने और उसे मान्यता प्रदान करने की जो प्रक्रिया रखी है और नवीन प्रौद्योगिकियों को लेकर कुंबले का जो व्यवस्थित दृष्टिकोण है, उसे देखते हुए उनकी भूमिका बेहद अहम होगी। उन्होंने आगे कहा कि कुंबले इस परियोजना के समर्थन में रहे हैं। वे पिछले वर्ष मई में हुई आईसीसी की क्रिकेट कमेटी की बैठक में भी मौजूद थे। वे क्रिकेट कमेटी के दृष्टिकोण को जानते हैं और कमेटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार उच्च प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के पक्ष में है।

यह भी पढ़े :कोहली अब भी इनसे पीछे, अक्षर पहली बार...

यह भी पढ़े :छठे स्थान पर हैं विराट कोहली, ये हैं टॉप-10