सेवा भारती का बाल संस्कार शिविर आज

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 05 नवम्बर 2016, 10:48 AM (IST)

जालोर। नगर में सेवा भारती प्रकल्प की ओर से आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को एक दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा। सेवा भारती प्रकल्प समिति के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी (जगत बंधु) ने बताया कि शनिवार शाम 4 से आयोजित होने वाला यह एक दिवसीय बाल संस्कार शिविर रविवार शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें बालक-बालिकाओं के लिए विभिन्न आध्यात्मिक, बौद्धिक व खेलकूद संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवा भारती प्रकल्प के तहत जिले के सभी बाल संस्कार केंद्रों पर इसी प्रकार के शिविर आयोजित होंगे।



यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...