रेवाड़ी। विजिलेंस विभाग 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना
रहा है जिसको लेकर अलग अलग जिलों मे जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे है आज
रेवाड़ी के बाल भवन मे भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन बनाए जाने के लिए एक
कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे विजिलेंस विभाग के डीजी शील मधुर शामिल हुये। उन्होंने अधिकारियों , पार्षदों, समाजसेवी
और आम लोगों से अपील की कि ना रिश्वत ले और ना रिश्वत दे। रिश्वत लेने वाले अधिकारी या कर्मचारी पर कार्रवाई के साथ साथ उनका
विभाग लोगों के साथ तालमेल बना रहा है और सभी वर्गों को जागरूक किया जा रहा
है ताकि भ्रष्टाचार हो ही ना।