मोहाली। वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर आत्महत्या करने वाले किसान और राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन कर विरोध जताया। जिला प्रशासनिक काॅम्पलेक्स में किए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व फौजियों ने भी शिरकत की और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए जल्द ही वन रैंक वन पेंशन का लाभ नहीं दिए जाने पर उग्र आंदोलन की रुपरेखा बनाने की चेतावनी दी।
यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया