भाजयुमो ने मनाया प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016, 8:35 PM (IST)

बाड़मेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से चित्तौड़ सांसद व भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत की अध्यक्षता व नगर अध्यक्ष भरत शर्मा के नेतृत्व में भाजयुमो बाड़मेर द्वारा स्थानीय श्मशान घाट स्थित गोशाला में गोवंश को हरा चारा खिलाकर दीर्घायु होने की कामना की। नगर महामंत्री स्वरूप सिंह पंवार ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अंबालाल अलबेला, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष महेश सोनी, जिला मंत्री चिरंजीव सोनी, दानसिंह राठौड़, नगर महामंत्री रमेश भंसाली, नगर मंत्री पवन शर्मा, आईटी सेल प्रमुख जीतू जनता, महेन्द्र शर्मा आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान

यह भी पढ़े :मंत्रों,बैंगन-आलू से मिटा आसाराम का दर्द