संभागीय आयुक्त ने देखीं जेल की व्यवस्थाएं

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016, 7:25 PM (IST)

श्रीगंगानगर। जेलों से लगातार कैदियों के फरार होने की घटनाओ से चिंतित होकर सरकार ने अधिकारियों को जेल का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बीकानेर संभाग के संभागीय आयुक्त सुआलाल ने श्रीगंगानगर केंद्रीय कारागृह का निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त ने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस मौके पर जिला कलेक्टर पीसी किशन द्वारा जेल में बंदियों के लिए शुरू करवाई गई लाइब्रेरी व चेस खेल को देखकर संभागीय आयुक्त प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि जेल में चलाई जा रही लाइब्रेरी अच्छा प्रयास है, जिसे दूसरे जिलों की जेलों में भी शुरू किया जाएगा।


यह भी पढ़े :बेटी पैदा हुई तो सास ने बहू को दिया विशेष तोहफा

यह भी पढ़े :आसाराम समर्थक महिलाओं की नौटंकी, पुलिस की कराई मशक्कत

उन्होंने कहा कि जेल में बंदियों को सुधारने की अनूठी पहल है, जिसे लगातार जारी रखा जाएगा। वहीं जिला कलेक्टर ने कहा कि अपराधियों में सुधार करने के लिए किताबें पढ़ाना व चेस खिलाना काफी सकारात्मक पहलू है। राज्य की सभी जेलों में इस प्रकार की पहल के लिए सरकार को चिट्टी लिखी गई है।


यह भी पढ़े :मंत्रों,बैंगन-आलू से मिटा आसाराम का दर्द

यह भी पढ़े :BJP को सपा में झगड़े का फायदा, CM कैंडिडेट के लिए अखिलेश पहली पसंदः सर्वे