पत्नी को जलाने के बाद काटे हाथ-पैर, पति गिरफ्तार, पुलिस टीम होगी पुरस्कृत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016, 5:42 PM (IST)

अलवर। धनतेरस की रात अज्ञात महिला के कटे हाथ-पैर मिलने की घटना का कोतवाली थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने महिला की पहचान करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि धनतेरस की रात से ही शहर के विभिन्न स्थानों पर अज्ञात महिला के कटे हुए हाथ-पैर मिलने की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने विशेष टीम का गठित कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान महिला की पहचान चावंड पाड़ी मोहल्ला निवासी आरती के रूप में हुई।


यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

पुलिस ने संदेह के आधार पर आरती के पति योगेश उर्फ चुचु मल्होत्रा से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने पत्नी पर मिट्टी का तेल छिडक़कर जलाने और चाकू से हाथ-पैर काटने की बात स्वीकार की। एसपी ने इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को दो-दो हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में

यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...