अजमेर। दिल्ली में सैनिक की आत्महत्या को लेकर और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने के खिलाफ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अजमेर में शुक्रवार को सरकार का पुतला फूंका गया। अजमेर के गांधी सर्किल पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में सरकार का पुतला दहन किया गया।
पुलिस द्वारा दो बार राहुल गांधी को हिरासत में लेने को कांग्रेस ने भाजपा सरकार की तानाशाही बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा विपक्ष के नेताओं को अनुचित हिरासत में लेने के लिए पुलिस-प्रशासन के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया है। इस दौरान शहर के कई वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :आसाराम समर्थक महिलाओं की नौटंकी, पुलिस की कराई मशक्कत
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...