दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनसे चर्चा की। इस दौरान ए.के.एंटनी,रणदीप सुरजेवाला,सचिन पायलट,जितेंद्र सिंह,दीपेंद्र हुड्डा मौजूद थे। राहुल गांधी ने कहा है कि ये पैसे का मामला नहीं है इज्ज़त और न्याय का मामला है,सरकार बता दे कि सरकार पैसा नहीं दे सकती तो एक भी पूर्व सैनिक पैसे नहीं मांगेगा,न किसान की इज्ज़त हो रही है न जवान की ,पीएम कहते हैं कि orop लागू कर दिया है तो सैनिक जंतर मंतर पर क्यों खड़े हैं,मैं सरकार से कहना चाहता हूँ कि पूर्व सैनिकों ने अपनी जिंदगी का वक़्त दिया है,ये इनका हक़ है जो सरकार को देना होगा।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
यह भी पढ़े :CM अखिलेश का खराब रथ बना Selfie प्वाइंट, SEE PHOTOS
राहुल ने कहा कि मेरे सामने शहीद के परिवार को घसीटा गया, गाली दी गयी,किसी भी सरकार को सेना के लोगों के साथ क्या, किसी भी नागरिक के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। सरकार को इनसे माफ़ी मांगनी चाहिए और orop लागू करना चाहिए ,मुझसे इन लोगों ने एक ही बात कही है कि ये orop नहीं बस पेंशन व्यवस्था है।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में