प्रदूषण ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मॉस्क पहनकर बच्चे पहुंचे स्कूल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016, 4:15 PM (IST)


नोएडा। इस बार दिवाली के बाद हुए प्रदूषण ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिए है। पिछले तीन दिनों में नोएडा पर धुएं की चादर बिछी हुई है। प्रदूषण की वजह से कुछ स्कूलों ने अपने समय में बदलाव कर दिया गया है और कुछ स्कूलों ने बच्चों को मास्क पहन कर स्कूल आने की हिदायत दी गई है। हालांकि धूप निकलने के बाद प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आ जाती है। प्रदूषण के चलते गुरुवार को स्टूडेंट मास्क पहनकर स्कूल पहुंचे। सिटी मैजिस्ट्रेट रामानुज सिंह और डीएम एनपी सिंह ने बताया कि स्कूलों को बंद करने या उनके समय में बदलाव को लेकर कोई निर्देश नहीं आया है ना ही डॉक्टरों ने ऐसी कोई एडवाइजरी दी है इसलिए स्कूलों को बंद करने या उनके समय में कोई परिवर्तन नहीं कर जा रहा।

यह भी पढ़े :मंत्रों,बैंगन-आलू से मिटा आसाराम का दर्द

यह भी पढ़े :CM अखिलेश का खराब रथ बना Selfie प्वाइंट, SEE PHOTOS

फिलहाल डॉक्टरों ने बिना वजह घर से बाहर निकले, सुबह, शाम की सैर करने, पार्क में जाने और आउटडोर एक्टिविटी नहीं करने के निर्देश जरूर दिए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि प्रदूषण का स्तर बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है। अगर कोई बच्चा अस्थमा से पीड़ित है तो उसे घर पर ही रहना चाहिए। वहीं सफर (सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च) के अनुसार नोएडा की हवा गुरुवार को भी काफी प्रदूषित रहा। उन्होने यह भी कहा कि इसे सही होने में 3-4 दिन का समय लगेगा।

यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान

यह भी पढ़े :CM अखिलेश का खराब रथ बना Selfie प्वाइंट, SEE PHOTOS