यमुनानगर। जिले में दामला के समीप देर रात दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो लोगो की मौत हो गई। जबकि हादसे में दो लोग घायल हो गए। इस हादसे में दोनों बाइको की टक्कर के बाद एक बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। मरने वाले दोनो युवक सगे भाई बताए जा रहें है और सोनीपत जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
यह भी पढ़े :मंत्रों,बैंगन-आलू से मिटा आसाराम का दर्द
यह भी पढ़े :BJP को सपा में झगड़े का फायदा, CM कैंडिडेट के लिए अखिलेश पहली पसंदः सर्वे