बस कंडक्टर से मारपीट, राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016, 12:05 PM (IST)

करौली। जिला मुख्यालय से जयपुर जाने वाली राजस्थान रोडवेज की हिंडौन डिपो की बस में किराए को लेकर विवाद में कुछ लोगों ने परिचालक जगदीश मीणा से मारपीट कर दी। मीना ने बताया कि बस में गंगापुर सिटी से कैमा निवासी एक सवारी बैठी थी। किराए की बात को लेकर उससे विवाद हुआ। इस पर सवारी ने टेलीफोन कर ग्राम कैमा में अज्ञात 8 से 10 लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने परिचालक मीना से मारपीट की। इस पर लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। इस सम्बंध में नादौती थाने में राजकार्य में बाधा और मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है।


यह भी पढ़े :बेटी पैदा हुई तो सास ने बहू को दिया विशेष तोहफा

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!




यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में

यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...