दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के रूप मनाया जायेगा शहीदी दिवस

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016, 11:55 AM (IST)

मुकेश बघेल/ गुरुग्राम । केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के गांव पंचगांव का दौरा कर ग्रामीणों को 16 नवंबर को रेवाड़ी में आयोजित होने वाले शहीदी दिवस कार्यक्रम का न्यौता दिया। गांव में पहुंचने पर ग्रमाीणों ने फूल मालाओं से केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री तथा विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि हरियाणा राज्य में शहीदी दिवस 23 सिंतबर को मनाया जाता है लेकिन

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े :बेटी पैदा हुई तो सास ने बहू को दिया विशेष तोहफा

इस बार देश की सर्वोच्च राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने इस वर्ष को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के रूप में मनाने का निर्णय लिया है और यह 3 दिवसीय(23,24,25 सिंतबर) कार्यक्रम केरल में आयोजित किया गया था। इसलिए हरियाणा शहीदी दिवस 23 सिंतबर की बजाय 16 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि सन 1857 में 16 नवंबर के दिन ही महेंद्रगढ़ के समीप नसीबपुर गांव के 5 हजार लोगों ने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की शहादत दी थी, परिणामस्वरूप उन शहीदों को आहुति देने व शहीदों के परिजनों को सम्मान देने के लिए शहीदी दिवस के लिए 16 नवंबर का दिन निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में

यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

उन्होंने भूमि अधिग्रहण मसले पर चर्चा करते हुए कहा कि जमीन का अधिग्रहण भले ही हो जाए लेकिन भू-मालिक या उसके आश्रितों को मुआवजे के साथ-साथ रोजगार की गारंटी सुनिश्चित हो, इसके लिए वे शहीदी दिवस कार्यक्रम में मुख्स अतिथि के समक्ष मांग उठाएंगें। उन्होंने कहा कि एनसीआर क्षेत्र होने के कारण और सरकार के हैपनिंग हरियाणा कार्यक्रम से प्रभावित होकर उद्यमियों ने यहां अपने उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया है जिसके चलते उनका यहां जमीन लेना स्वाभाविक है। इसलिए जिस किसान की जमीन अधिग्रहित होगी उसे रोजगार भी मिलना जरूरी है। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि गुरूग्राम को सोने का अंडा देने वाली मुर्गी समझने वालों को भी प्रदेश के लोगों से सबक सिखा दिया है।


यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान

यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में

उन्होंने कहा कि शहीदी दिवस के दिन रेवाड़ी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मेवात जिला के लिए एक स्थाई रैपिड ऐक्षन फोर्स यूनिट की स्थापना, रेवाड़ी में एक सेना भर्ती कार्यालय की स्थापना तथा नेशनल कैपिटल रिजन(एनसीआर )के लिए विकास कार्यों की अनेकों मांग केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष रखी जाएगी।केंद्र सरकार के कार्यों के बारे में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार को बने लगभग ढाई वर्ष हुए है और इस मामूली से कार्यकाल के दौरान ही सरकार ने लगभग 70 जन-कल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर सभी योजनाओं को समान रूप से आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इन योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ जरूरतमंदो को पंहुच रहा है।उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और सबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अधिकारी जनता से जुड़ी समस्याओं को महज कागजी ना समझते हुए समाधान करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े :मंत्रों,बैंगन-आलू से मिटा आसाराम का दर्द

यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...