दहशत खत्म, पत्नी की हत्या कर टुकड़े फेंकने वाला गिरफ्त में

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016, 10:55 AM (IST)

अलवर। यहां पिछले कुछ दिनों से फैली दहशत को आखिर पुलिस ने खत्म कर दिया है। यहां महिला को काटकर टुकड़े-टुकड़े करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही था। अवैध संबंध इसके पीछे बड़ा कारण माना जा रहा है। इस शैतान किलर पति ने पत्नी को आग लगाई और फिर उसे धारदार हथियार से काट डाला। इतने में ही वह शांत नहीं हुआ। कटे टुकड़ों को शहर के गली-मोहल्लों में अलग-अलग दिन बिखेर दिए। उसने धनतेरस की रात को मर्डर किया था। अलवर के सक्कापाड़ी निवासी किलर योगेश मल्होत्रा को पुलिस ने शुक्रवार रात्रि दिल्ली भागते समय रास्ते से धर दबोचा। अलवर में पांच दिन से चल रही सनसनीखेज घटना से पूरा शहर तनाव में था। लोग दहशत में थे कि आखिर ऐसा कौन शख्स शहर में घुस आया है, जो इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकता है। असल में धनतेरस की रात जब लोग खरीदारी, आतिशबाजी में व्यस्त थे, दीपक प्रज्ज्वलित कर रहे थे, खुशियां मना रहे थे, सक्कापाड़ी में योगेश के घर में कुछ और हीचल रहा था। योगेश और उसकी पत्नी आरती के बीच आए दिन झगड़ा, मारपीट, घर से भाग जाने जैसी घटनाएं होती रहती थीं। पड़ोसी भी इस तरह की रोज की घटनाओं से वाकिफ थे और उन्होंने इस तरह की घटनाओं से चिंतित होना छोड़ दिया था। वे दोनों को समझाने जैसी बातों में भी नहीं उलझते थे। धनतेरस की रात को भी कुछ इसी तरह की घटनाएं हुईं। योगेश के घर से चीख-पुकार और रोने-धोने की आवाजें आ रही थीं।पड़ोसियों ने इसे रुटीन घटना में लिया और दिवाली का आनंद लेते रहे। योगेश के सिर पर उस रात कुछ और ही सनक सवार हो चुकी थी। योगेश के लिए सबसे बड़ी दुश्मन बनी उसकी पत्नी पर उसने केरोसिन डाला और आग लगा दी। योगेश यहां तक नहीं रुका, उसके आग लगने पर जब पत्नी चीखने लगी तो उसने धारदार हथियार उठाया और वार करता रहा। कुछ देर में महिला बेहोश हो चुकी थी। योगेश के सिर पर इस कदर जुनून सवार हो गया कि उसने उसी धारदार हथियार से महिला की बोटी-बोटी काटना शुरू कर दिया। उसने सिर काटा, धड़ अलग कर दिया। पांव काटे, हाथ काट डाले। फिर शरीर के अलग-अलग अंगों के मांस के टुकड़ों के चिथड़े-चिथड़े कर दिए। कटे हुए अंगों, चिथड़ों-मांस के टुकड़ों को उसने अलग-अलग थैलों, पोटलियों में भरा और घर के एक कोने में रख कर छिपा दिया।

फिर शुरू हुआ दहशत का सिलसिला


यह भी पढ़े :ड्रेस पसंद नहीं आई तो पति ने चबाई पत्नी की नाक

यह भी पढ़े :अवैध संबंध का शक, बदसूरत बनाने के लिए काटी पत्नी की नाक

योगेश ने अपनी पत्नी आरती के टुकड़े-टुकड़े पहले से कर दिए थे। उसने हाथ-पांव कटे वाला थैला उठाया और घर से निकल दिया। लोग दिवाली मना रहे थे, देर रात उसने थैले के अंगों को यहां रंगभरियान की गली में बिखेर दिया। लोग सुबह उठे तो दहशत में आ गए। पुलिस को सूचना दी। अगली रात उसने धड़ वाला थैला उठाया और यहां मालन की गली में पटक आया। पुलिस के लिए यह मिस्ट्री बन चुका था। पुलिस परेशान थी कि आखिर ये हो क्या रहा है। फिर अगले दिन शरीर के कुछ और पाट्र्स यहां-वहां बिखरे नजर आए। लोगों के साथ-साथ अब तक पुलिस भी घबरा गई थी कि अलवर में ये किस तरह की घटना सामने आई है। हत्या के बाद ऐसी हरकत कभी न देखी न सुनी। फिर कंपनी बाग के सामने एक सिर भी मिल गया। शहर भर में सनसनी फैल चुकी थी।

ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे


यह भी पढ़े :50 से ज्यादा लडकियों को किया ब्लैकमेल...

यह भी पढ़े :ड्रेस पसंद नहीं आई तो पति ने चबाई पत्नी की नाक

पुलिस अपने तरीके से दो से तीन दिन तक पता लगाती रही। जहां-जहां टुकड़े मिलते गए, पुलिस डोर टू डोर नॉक करती रही। पता करती रही कि कहीं कोई महिला लापता तो नहीं। तीसरे दिन पुलिस को सक्कापाड़ी के कुछ लोगों ने बताया कि एक आरती नामक महिला धनतेरस की रात से ही नजर नहीं आ रही। पुलिस ने इसी कड़ी को पकड़ा और आगे बढ़ी। पुलिस ने पड़ोसियों से गहराई से पूछताछ शुरू की। पड़ोसियों ने बताया कि रोज के झगड़ों में धनतेरस का झगड़ा भी रुटीन ही समझा। घर से चीखने की आवाजें आ रही थीं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये अंतिम निकलेगी। घर से केरोसिन की स्मेल भी आई थी, लेकिन सब त्योहार में व्यस्त थे, इसलिए ज्यादा ध्यान नहीं दिया। ये मामला सामने आया है तो सब कुछ अब समझ आने लगा है। इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची तो योगेश ताला लगाकर कहीं भाग चुका था। पुलिस ने उसका मोबाइल ट्रेस किया। वह दिल्ली रोड की ओर भाग था। देर रात पुलिस ने पीछा शुरू किया। आखिरकार दिल्ली रोड पर ही वह पकड़ा गया है।

यह भी पढ़े :ये कैसी जलन, चाची ने नवजात को अस्पताल की छत से फेंका

यह भी पढ़े :50 से ज्यादा लडकियों को किया ब्लैकमेल...

भागते समय बेटी को रिश्तेदारों के घर छोड़ा

यह भी पढ़े :दहेज नहीं लाई तो माथे पर गुदवाया मेरा बाप चोर, शरीर पर गालियां

यह भी पढ़े :13वीं से पहले घर लौटा ‘मृत’ पति, खुल गई पत्नी की बेवफाई की पोल

पूछताछ में सामने आया कि योगेश की चार साल की एक बेटी है, जिसे वह भागते समय रिश्तेदारों के यहां छोड़ गया था। इनके अलावा घर में उसकी भाभी भी रहती थी। गुरुवार रात से पुलिस उसे फोन कर रही थी, लेकिन वह बार-बार फोन काटती रही। पुलिस इस दिशा में भी पड़ताल कर रही है कि कहीं इस भाभी के साथ ही तो योगेश के अवैध संबंध नहीं थे। इसी अवैध संबंधों के चलते पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा हो और दोनों के बीच बात मर्डर तक पहुंच गई हो।

पटना से कर के लाया था शादी




यह भी पढ़े :43की महिला,दिल आया19के लडके पर,अंजाम भयानक

यह भी पढ़े :अवैध संबंध का शक, बदसूरत बनाने के लिए काटी पत्नी की नाक

आरती योगेश की तीसरी पत्नी बताई जा रही है। इससे पहले वह दो शादी कर चुका है। करीब साढ़े चार साल पहले वह पटना से आरती को लेकर आया था। वह शादी पार्टियों में स्टॉल लगाने के साथ रंग पेंट का काम करता है। बुधवार को भी पुलिस योगेश के घर पहुंची थी। योगेश मिला तो बोला- पत्नी काम करने गई है। शक बढ़ा तो पुलिस दोबारा उसके घर पहुंची। घर पर ताला लगा हुआ था। वह भाग चुका था। फिर मोबाइल लोकेशन के आधार पर गुडग़ांव और दिल्ली में तलाशी शुरू कराई गई।

यह भी पढ़े :दहेज नहीं लाई तो माथे पर गुदवाया मेरा बाप चोर, शरीर पर गालियां

यह भी पढ़े :13वीं से पहले घर लौटा ‘मृत’ पति, खुल गई पत्नी की बेवफाई की पोल