पावणों को भा रही पिंकसिटी, पयर्टन सीजन का शानदार आगाज

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016, 08:31 AM (IST)

जयपुर। प्रदेश में इस बार पर्यटन सीजन शुरुआत से ही जोरों पर है। यही कारण है, कि शहर के आमेर महल, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल जैसे स्मारकों के साथ बाजारों में भी देसी-विदेशी पर्यटकों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। जहां दिवाली पर लंबा वीकेंड होने से पर्यटकों की संख्या चरम पर थी, वहीं वर्किंग डेज पर भी सैलानियों की संख्या बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा आमेर महल को पर्यटक पसंद कर रहे हैं। यही कारण है, कि यहां दो दिनों बुधवार व गुरुवार में ही करीब 19 हजार पर्यटक पहुंच गए। साथ ही 29 लाख रुपए से ज्यादा का रेवेन्यू प्राप्त हुआ। यहां दो दिन में 800 से ज्यादा हाथी सवारी की गई। वहीं गुलाबी सर्दी के बीच घूमने के लिए लिए जयपुर के साथ-साथ बाहर के लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। गौरतलब है कि दीपावली की छुट्टियों में भी हजारों सैलानियों ने पिंकसिटी में पर्यटन का आनंद उठाया। महल के अफसरों का कहना है कि सैलानियों की सुविधा के लिए हर स्तर पूरे इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ऐसे बढ़े पर्यटक


यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

बुधवार को जहां 8068 भारतीय पर्यटकों ने महल का विजिट किया, वहीं 1409 सैलानी विदेश से यहां पहुंचे और 410 हाथी सवारी की गई। यहां एक दिन में 9477 पर्यटकों ने शिरकत की। इसी प्रकार गुरुवार को 8042 भारतीय सैलानी आए तो 1445 विदेशियों ने महल में शीश महल और दीवान-ए-आम आदि की कलाकारी देखी। यहां इस दिन 389 हाथी सवारी हुई और कुल पर्यटकों की संख्या 9487 रही। यहां दोनों दिनों का पर्यटन टोटल 18964 रहा तो 2938610 रुपए का रेवेन्यू महल प्रशासन को प्राप्त हुआ। आमेर महल से नीरज त्रिपाठी ने बताया, अब आने वाले शनिवार-रविवार और फिर सैकंड शनिवार-रविवार को सैलानियों की संख्या बढऩे की उम्मीद है। इसके लिए महल प्रशासन विशेष इंतजाम कर रहा है।

यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में

यह भी पढ़े :कहीं आतंकियों का अगला टारगेट नैनी जेल तो नहीं .......



यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े :मंत्रों,बैंगन-आलू से मिटा आसाराम का दर्द



यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान

यह भी पढ़े :मंत्रों,बैंगन-आलू से मिटा आसाराम का दर्द