श्रीगंगानगर। बीएसएफ ने अब स्वच्छ भारत मिशन को कामयाब बनाने के लिए बॉर्डर पर ग्रामीणों को सफाई रखने के लिए जागरूक करने का अभियान चलाया है। बीएसएफ द्वारा बॉर्डर से सटे 38 पीएस गांव में ग्रामीणों को साथ लेकर स्कूल, गलियां व तालाब के आसपास की गंदगी को साफ करके स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया है। बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट वीएस तिवाड़ी ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और बॉर्डर एरिया होने के कारण सतर्क रहने व संदिग्ध मामला होने पर तुरंत पुलिस व बीएसएफ हेड क्वार्टर पर सूचना देने को कहा है। उन्होंने कहा कि भारत को स्वच्छ बनाना है तो गांव में लोगों को पहल करनी चाहिए। इस अवसर पर बीएसएफ ने स्कूली बच्चों को मिठाई व टॉफियां वितरित कीं।
आगे तस्वीरों में देखें...
यह भी पढ़े :CM अखिलेश की रथ यात्रा 56 किमी गई, रथ 1 किमी पर रूका, SEE PIC
यह भी पढ़े :बीजेपी परिवर्तन यात्रा की तैयारियां पूरी, परिवर्तन रथ की देखिए 20 तस्वीरें
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...