करौली। जिले के नादौती उपखंड की ग्राम पंचायत जीतकीपुर के ग्राम अलुंडा स्थित अलुंडा देवी मंदिर के रास्ते से गुजर रही 11 हजार केवी लाइन से यहां हादसे का अंदेशा बना हुआ है। यह लाइन काफी नीचे तक झूल रही है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग में शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में ग्रामीणों को हादसे से बचने के लिए तार के नीचे लकड़ी लगाकर जुगाड़ करना पड़ा। तार को ऊंचा नहीं किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि प्रत्येक सोमवार को मंदिर में दर्शन करने के लिए हजारों यात्री आते हैं। ऐसे में हमेशा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...