जूडो चैम्पियनशिप का होगा आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 03 नवम्बर 2016, 5:19 PM (IST)

कुरुक्षेत्र। विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र का शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो महिला एवं पुरूष चैम्पियनशिप का शुभारंभ कुलपति डॉ कैलाश चन्द्र शर्मा करेंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. प्रवीण कुमार सैनी करेंगे। खेल विभाग के निदेशक डॉ. डीएस काला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 104 टीम पुरुष वर्ग में तथा 80 टीम महिला वर्ग में भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में देशभर से 1000 से अधिक जूडो खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े :CM अखिलेश को 2 करोड़ का रथ छोड़कर कार में होना पड़ा सवार