देश की राजनीति बदलेगा यूपी का विधानसभा चुनावः CM अखिलेश

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 03 नवम्बर 2016, 11:44 AM (IST)

लखनऊ। सीएम अखिलेश यादव ने विकास रथ यात्रा के उद्घाटन समारोह समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हुए। मुलायम ने हरी झंड़ी दिखाकर रथ यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव देश की राजनीति बदलने का वाला है। देश किनके हाथों में देना है यह सोचना पड़ेगा। समाजवादी विचारधारा को और बढ़ाना है। सभी जाती धर्म और वर्ग जे लोगों के साथ बिना भेदभाव के काम किया है। ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच जाना है।

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा

सीएम ने कहा कि तीसरी बार रथ निकाल रहा हूं। एक बार नेता जी ने निकाला था। कुल मिलाकर 4 बार रथ यात्रा समाजवादी निकाल चुके हैं। घोषणा पत्र से ज्यादा काम किया है। दूसरे सरकारों से मेरी सरकार की तुलना कर लीजिए। बाहरी लोगों ने हमारी पार्टी को तोड़ने का षड़यंत्र किया तो हम डगमगाए लेकिन परेशानियों के बाद भी सरकार हम बनाएंगे।
सभी नौजवान हमारे साथ हैं। नौजवान साथी 5 नवम्बर के प्रोग्राम को भी सफल बनाएंगे। गांव और शहरों के बीच सामंजस्य बनाया। शहरों के साथ-साथ गांवों का भी विकास किया है। 55 लाख गरीब महिलाओं को पेंशन दिया है। नौजवानों को लैपटॉपए साइकिल, एम्बुलेंस दिया है।


यह भी पढ़े :सडक़ पर ही बीवी को कहा तीन बार तलाक, किया घरबदर

यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया