केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 03 नवम्बर 2016, 10:43 AM (IST)

कैथल। दिल्ली पुलिस द्वारा रणदीप सुरजेवाला की गिरफ्तारी को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुदीप सुरजेवाला की अगुवाई में मोदी सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया । दिल्ली के राममनोहर लोहिया हस्पताल में अखिल भारतीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व सैनिक रामकिशन फौजी जी के परिवार से मिलने जा रहे थे तो दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें रोके जाने का विरोध किया और अखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया प्रभारी व कैथल से मौजूदा विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिस कारण कैथल शहर के पेहोवा चौंक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंकते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा सैनिकों का अपमान अब नहीं सहा जाएगा।



यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!