‘सिद्धू की शर्तों पर गठबंधन संभव नहीं’

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 03 नवम्बर 2016, 10:31 AM (IST)

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच बातचीत की सभी संभावनाओं को पूर्ण विराम लग गया है। जानकारी के अनुसार सिद्धू की शर्तों पर आप गठबंधन को तैयार नहीं है। पार्टी के जरनैल सिंह का कहना है कि सिद्धू उपमुख्यमंत्री पद के साथ अपने नेताओं के लिए चार केबिनेट के पद की भी मांग कर रहे थे। हालांकि, अभी सिद्धू की कांग्रेस से बातचीत जारी है। अब सिद्धू के सामने कांग्रेस ही विकल्प है। पार्टी के खरड़ से उम्मीदवार कंवर संधू का कहना है कि सिद्धू और परगट की आप से कई बैठक हो चुकी है। लेकिन सहमति नहीं बनने के कारण अब संभावनाओं को विराम लग गया है। आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के को-कन्वीनर जरनैल सिंह ने कहा कि आप सिद्धांतों की पार्टी है। हम शर्तों के आधार पर किसी से गठबंधन नहीं कर सकते।



यह भी पढ़े :ड्रग कारोबार का खुलासा: 3 हजार करोड़ की गोलियां जब्त

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!