जयपुर। राजस्थान के प्रत्येक जिला, मण्डल और मतदान केन्द्र पर दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए 11 सदस्यों की आयोजन समिति का गठन कर तैयारियों शुरू कर दी हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की अध्यक्षता में दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी प्रदेश स्तरीय आयोजन समिति की पहली बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह प्रत्येक मतदान केन्द्र तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिला, मण्डल और मतदान केन्द्र पर समिति का गठन आगामी पखवाड़े में पूरा कर लिया जाएगा। समिति की पहली बैठक में परनामी ने दीनदयाल उपाध्याय जन्म स्थान धानक्या जयपुर में निर्मित राष्ट्रीय स्मारक को समाज के हर वर्ग के लिए दर्शनीय व अध्ययन योग्य बनाने पर भी जोर दिया। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि राज्य स्तरीय समिति की बैठक प्रत्येक माह में एक बार होगी। बैठक में गृह मंत्री गुलाबचन्द कटारिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष भजनलाल शर्मा, पूर्व मंत्री राजेन्द्र गहलोत, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा, पूर्व विधायक मदन लाल सैनी समेत आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।
यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा
यह भी पढ़े :ड्रग कारोबार का खुलासा: 3 हजार करोड़ की गोलियां जब्त