अखिलेश और मुलायम की "तीन-पांच",शक्ति परीक्षण के लिए लगा रहे जोर

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 नवम्बर 2016, 8:20 PM (IST)



लखनऊ। कल अखिलेश की महत्वाकांक्षी रथयात्रा लखनऊ के लामार्ट मैदान से निकलने को तैयार है। इस रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है। लखनऊ से उन्नाव रथयात्रा जायेगी। जिसको लेकर लखनऊ और उन्नाव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
राजधानी के लामार्ट ग्राउंड पर सपा के यूथ नेताओं का जमावड़ा होने लगा है। एमएलसी राजू यादव, संजय लाठर अरविंद सिंह गोप लामार्ट मैदान पहुंच गए हैं। कल की यात्रा को लेकर लामार्ट मैदान पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । इसके साथ साथ प्रशासन के आलाधिकारी आईजी, कमिश्नर, डीआइजी ,डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त ने आज लामार्ट ग्राउंड का जायजा लिया है।
कल सीएम की रथयात्रा के मद्देनजर राजधानी के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। कल की रथ यात्रा में शिवपाल और मुलायम झंडी दिखाएंगे की नही इस सवाल पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव किरनमय नंदा ने कहा कि मुलायम राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं और शिवपाल आएंगे या नहीं उन्ही से पूछिए। किरनमय के इस बयान से मुलायम और शिवपाल के शामिल होने की उम्मीद कम है।

यह भी पढ़े :गंगा से गांव के तालाब तक आया मगरमच्छ, लोगों में दहशत, SEE 20 PIC

यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

किरनमय ने कहा कि यह सीएम का कार्यक्रम है, इसमें राष्ट्रीय नेता का क्या काम? रथ यात्रा को लेकर राजधानी में रोडवेज बसों को छोड़कर बड़े वाहन प्रवेश नही करेंगे। कल लखनऊ में भारी संख्या में पूरे प्रदेश से सपा के विधायक और एमएलसी पहुंच रहे हैं। जिससे राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न होने की उम्मीद है जिसको लेकर आईजी ने लखनऊ में ट्रैफिक के डायवर्जन का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। बाराबंकी,सीतापुर,हरदोई की तरफ से आने वाले भाड़ी वाहन बाहर ही रोक दिए जाएंगे। वही राजधानी में मुलायम ब्रिगेड और शिवपाल समर्थक 5 नवम्बर के रजत जयंती समारोह को सफल बनाने में ब्यस्त हैं। माना जा रहा है कि 3 को अखिलेश और 5 को मुलायम , शिवपाल का भी शक्ति परीक्षण है।

यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!