एसडीपीआई ने रैली निकाल कर किया प्रदर्शन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 नवम्बर 2016, 6:52 PM (IST)

बारां। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आॅफ इण्डिया की ओर से जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज अज्जू की अगुवाई में भोपाल एनकांउटर मामले में बुधवार को दुपहिया वाहन रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें एनकांउटर को संदिग्ध करार देते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग की गई। प्रवक्ता इस्तियार अहमद ने बताया कि दोपहर को रैली अंजुमन चौराहा से प्रारंभ हुई। जो धर्मादा चौराहा, मैन मार्केट, प्रताप चौक, स्टेशन रोड, चारमूर्ति चौराहा, कोटा रोड होते हुए मिनी सचिवालय पहुंची। जहां प्रदर्शन कर एसडीएम कानाराम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

यह भी पढ़े :सडक़ पर ही बीवी को कहा तीन बार तलाक, किया घरबदर

यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!