भीलवाड़ा। स्थानीय निवासी एक महिला ने अपने मौसरे भाई के खिलाफ उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने रिपोर्ट में कहा है कि मौसेरे भाई ने 13 वर्ष की उम्र में उससे दुष्कर्म किया। बाद में डरा धमकाकर ज्यादती करता रहा। इसके बाद परिजनों ने उसकी शादी कहीं और करवा दी, लेकिन आरोपी ने वहां भी उसे परेशान किया तो उसके ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। इस पर आरोपी मौसेरा भाई उसे भीलवाड़ा ले आया और पत्नी की तरह रखकर देहशोषण करता रहा। अब पीडि़ता को ब्रेस्ट कैंसर हुआ तो मौसेरे भाई ने उससे किनारा कर लिया। उधर, मौसेरे भाई ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
पीडि़त महिला ने कहा कि उसके मौसरे भाई जयदीप सांखला ने रिव इन रिलेशन में रखकर उसका देह शोषण किया, लेकिन बीमारी का पता चलने पर उसे छोड़ दिया। उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी बीमारी बढ़ गई। इस संबंध में पीडि़ता ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया से गुहार लगाई। इसके बाद मौसेरा भाई उसे जयपुर के हॉस्पिटल ले गया, लेकिन वहां ऑपरेशन नहीं हो पाया। उसके बाद उसे भीलवाड़ा लाकर एक कमरे में बंद कर दिया। उधर, जयदीप सांखला का कहना है कि उनका रिलशेनशिप तो था, लेकिन उससे साथ दुष्कर्म नहीं किया। बीमारी का भी उपचार कराया जा रहा है, लेकिन वह उस पर निराधार आरोप लगाती रहती है।
इधर, सुभाष नगर थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा ने कहा कि गृहमंत्री के पास से इस संबंध में रिपोर्ट मिली थी, लेकिन जब हम वहां पहुंचे तो बंधक बनाने जैसी कोई बात नहीं मिली। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए तो महिला ने स्वयं ही मना कर दिया। महिला जो दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। उसमें पहले से ही जयपुर महिला थाना ने एफआर लगा रखी है।