सोनीपत। पिछले
कई महीने में बैंकों, पैट्रोल पंप और फैक्ट्रियों में हथियारों के बल पर
लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को जिला पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर
लिया। तीनों आरोपी यश बैंक बारौटा, सिंडिकेट बैंक राठधना और एक अन्य बैंक
को लूटना की योजना बना रहे थे। तीनों आरोपियों को बहालगढ़ से एसआईटी स्टाफ
द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के पकड़े जाने से पिछले कुछ
महीने में जीटी रोड व आस-पास के क्षेत्रों में हुए 14 बड़ी वारदातों का
खुलासा हुआ है।
लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला के पुलिस महानिरीक्षक हरदीप सिंह दून ने बताया कि एसआईटी शाखा पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि कुछ बदमाश
हथियारों के बल पर बैंक लूटने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही
एसआईटी प्रभारी संदीप कुमार ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ तीन बदमाशों
हरेंद्र उर्फ भोचू पुत्र बिजेंद्र, दीपक उर्फ कालू पुत्र दलेल व मोहित उर्फ
मोनू पुत्र राजेंद्र निवासी खेवड़ा को बहालगढ़ के पास से गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि इन तीनों के पास से एक एसेंट कार नंबर एचआर 10 पी 0840
को भी बरामद किया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर इनके पास से तीन अवैध देसी
पिस्तौल, एक डोगा बंदूक, 18 जिंदा कारतूस और 9 लाख 88 हजार रुपए की नकदी भी
बरामद की गई।
पूछताछ करने पर इन्होंने 14 वारदातों में शामिल होना कबूल किया है। इनमें
एक मार्च 2016 को राई थाना अंतर्गत पैट्रोल पंप से हथियारों के बल पर आठ
लाख रुपए लूटे गए थे। 23 फरवरी 2016 को थाना सदर अंतर्गत बैंक गाड़ी से
हथियार लूटे गए। 27 मार्च 2016 को राई थाना अंतर्गत सीएनजी पंप गार्ड से
डोगा बंदूक लूटी गई। 13 अप्रैल 2016 को थाना सदर अंतर्गत बैयापुर गांव के
एक्सिस बैंक से हथियारों के बल पर 13 लाख रुपए लूटे गए। 15 मई को राई थाना
अंतर्गत यूकेन फैक्ट्री के कैशियर को गोली मारकर 11 लाख रुपए लूटे गए। 6
जून को थाना शहर अंतर्गत मिशन चौक से स्कूटी सवार से 40 हजार रुपए लूटने की
घटना को अंजाम दिया गया।
24 जून को मुरथल थाना अंतर्गत भिगान स्थित
एचडीएफसी बैंक से हथियार के बल पर चार लाख रुपए लूटना की घटना, 24 जून को
मुरथल थाना अंतर्गत कुमासपुर गांव के एचडीएफसी बैंक से हथियारों के बल पर
20 लाख रुपए लूटना की घटना, 13 अक्टूबर को ट्रक यूनियन सोनीपत के पास ठेके
के कारिंदे से 50 हजार रुपए लूटना की घटना, 13 अक्टूबर 2016 को थाना सिविल
लाइन के अंतर्गत संदीप पुत्र राजसिंह निवासी कैलाश कालोनी के कृपाल मैडिकल
स्टोर से चार हजार रुपए लूटे गए। 11 अगस्त को नांगल मोड कुंडली की मोबाइल
फोन की दुकान पर लूट की गई। 12 फरवरी को प्याऊमनियारी कुंडली से कुंडली से
मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया। 24 जून को थाना राई के
अंतर्गत एचसीएफसी बैंक शाखा बढख़ालसा के पास जाकर फायरिंग करके बैंक लूटने
का प्रयास किया गया। 24 जून को थाना राई के अंतर्गत एचसीएफसी बैंक की शाखा
सेवली के पास जाकर फायरिंग करके बैंक लूटना का प्रयास को अंजाम दिया।
यह भी पढ़े :सडक़ पर ही बीवी को कहा तीन बार तलाक, किया घरबदर
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!