डोडा पोस्त सहित एक दबोचा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 नवम्बर 2016, 4:36 PM (IST)

हनुमानगढ़। जिले की नोहर पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बीती रात्रि दौरान गश्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोहर थाना प्रभारी रणवीर साईं मय पुलिस टीम बीती रात्रि गश्त पर थे। दौराने गश्त उन्होंने टैगोर चौक के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। राज्य में प्रतिबंधित पोस्त की तस्करी कर ले जाने के आरोप में पुलिस ने रूस्तम खां पुत्र श्योकत अली निवासी नोहर को गिरफ्तार कर 8/15 एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की। इस प्रकरण की जांच भादरा थानाधिकारी कर रहे हैं।



यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया