चालक को आई झपकी, पलट गई सूमो

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 नवम्बर 2016, 3:50 PM (IST)

भरतपुर। हलैना में जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालक के नींद में आने से तेजी से चलती टाटा सूमो असंतुलित होकर सडक़ के किनारे खाई में जा गिरी जिसमे सवार एक ही परिवार के करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा के राजामंडी निवासी एक परिवार बुधवार को अपनी गाड़ी से कैलादेवी दर्शन के लिए करौली रवाना हुए थे। जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हलेना थाना क्षेत्र में चालक को नींद आने से उनकी गाडी खाई में जाकर पलट गयी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस के जरिये सभी घायलों को जीप से बाहर निकाला। हाइसे में परिवार के करीब 8 लोग घायल हो गए जिनमें से 4 लोगों को इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कर लिया गया वहीं अन्य सदस्यों हल्की चोट आने के चलते प्राथमिक इलाज दिया गया।



यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च