नकबजन गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग सहित 4 पकड़े

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 नवम्बर 2016, 3:06 PM (IST)

अलवर। एनईबी थाना पुलिस ने नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया है। पुलिस पूछताछ में इन युवकों ने अलवर सहित कई जिलों में 21 से अधिक चोरी की वारदात करना कबूल किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने बताया कि पकड़ी गई अंतरराज्यीय गैंग का सरगना सहाबुद्दीन है और फिलहाल जेल में बंद है। इसके इशारे पर गैंग के अन्य सदस्य अलवर, भरतपुर, दौसा और जयपुर सहित अन्य इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।



यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!