यहां लोगों का दम घोंट रहा है प्रदूषित धुंआ

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 नवम्बर 2016, 3:01 PM (IST)

रोहतक। शहर और आसपास के इलाकों में आसमान में दिवाली में हुई आतिशबाजी और किसानों द्वारा पुराली जलाने से हुए धुंए की वजह से बहुत ही ज्यादा प्रदूषण फ़ैल गया है। बुधवार सुबह से ही प्रदूषण की कारण से धुंए की चादर छाई हुई है। धुएं के कारण सूर्य भी नहीं दिखाई दे रहा है ,मानों कि सर्दी की धुंध हो। लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपनी आखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे है।
पर्यावरण के विशेषज्ञ भी मान रहे है किसानों द्वारा जलाई जा रही पुराली है। पीएम 2.5 और सल्फरडाईआक्साइड की मात्रा बड़ी है। उसकी वजह से यह धुंए की चादर फैली हुई है। दमे के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।



यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया