अंडरपास को मंजूरी से लोगों को मिली राहत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 नवम्बर 2016, 12:28 PM (IST)

रमनिश घई।
पटियाला। शहर में अरबन एस्टेट निवासियों को देरी से ही सही लेकिन राहत देने के लिए केंद्र ने अंडर पास की मंजूरी दे दी है। अंडरपास की मांग कई वर्षों से चली आ रही है। अंडरपास के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-64 के दोनों तरफ के निवासियों को काफी सहूलियत मिल जाएगी। पटियाला देहाती क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ब्रहम मोहिंद्रा के अनुसार यह अरबन एस्टेट के लोगों की बहुत बड़ी जीत है। मोहिंद्रा के मुताबिक जब से पटियाला जीरकपुर मांर्ग को चौड़ा करने का काम शुरू हुआ है तब से ही अर्बन एस्टेट की विभिन्न एसोसिएशनों के साथ मिलकर उन्होंने पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन किये और वे खुद एसोसिएशनों के नुमाइंदों को साथ लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री से भी इस अंडरपास की मंजूरी के लिए मिले थे। जिसका नतीजा है कि सरकार को आम जनता की मांग के आगे झुकना पड़ा है।



यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च