PM मोदी का विवादित पोस्टर- तीन तलाक पर बहस बंद करो, यशोदा बेन को दो इंसाफ

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 नवम्बर 2016, 09:14 AM (IST)

इलाहाबाद। राजनीति के सियासी गढ़ इलाहाबाद में एक बार पोस्टर बवाल खड़ा हो गया है। तीन तलाक के मामले में यशोदा बेन की तस्वीर छापकर पीएम मोदी को निशाना बनाया गया है। संगम नगरी में कांग्रेस के एक नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। मंगलवार को शहर में जगह.जगह लगे पोस्टरों के जरिए तीन तलाक मामले में पीएम के निजी जीवन पर सवाल उठाए गए हैं।

यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

मंगलवार को कांग्रेस कमेटी के महासचिव इरशाद उल्ला की ओर से जारी एक पोस्टर जगह-जगह चिपके दिखे। इसमें लिखा गया था कि नरेंद्र मोदी जी तीन तलाक पर बहस बंद करो यशोदा बेन को इंसाफ दो। पोस्ट में यशोदाबेन की फोटो भी लगी हुई है। गौरतलब है कि तीन तलाक मुद्दे पर विधि आयोग की सिफारिश के बाद इस मसले को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है।


यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

ऐसे में भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा सहित सभी पार्टियां इसे सियासी मुद्दा बनाने में तुली हुई हैं। प्रधानमंत्री के वैवाहिक जीवन को लेकर पहले भी सवाल उठाए जाते रहे हैं। लेकिन पहली बार इस तरह से सार्वजनिक तौर पर पोस्टर छापकर पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला गया हैं। पोस्टर के बाद यहां सियासी हलचल है और भाजपाई का रूख गर्म होने के आसार हैं।

यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!