पुलिस को थी आतंकियों के भागने की आशंका

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 नवम्बर 2016, 08:22 AM (IST)

नई दिल्ली। भोपाल सेंट्रल जेल से फरार होने के बाद पुलिस एनकाउंटर में मारे गए सिमी के आठ विचाराधन कैदियों के फरार होने पर कई सवाल खडे हो गए हैं। पुलिस को पहले से इनके भागने के की आशंका की थी ये फरार हो सकते हैं, इस कारण से इनको कोर्ट में पेशी के लिए जेल से बाहर नहीं ले जाया जाता था बल्कि वीडियो कॉन्फ्रेेसिंग के जरिए देश की कई अदालतों में उनकी पेशी होती थी। पुलिस को आशंका थी कि पेशी के लिए अदालत में ले जाने के दौरान ये लोग भागने की कोशिश कर सकते है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की खंडवा जेल से वर्ष 2013 में कुछ कैदी फरार हो गए थे। इस घटना के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने सिमी के विचाराधीन कैदियों को जेल से बाहर ना ले जाने का फैसला किया था। पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि इन कैदियों ने जेल से भागने की योजना काफी चालाकी से बनाई गई थी। वहीं एनकाउंटर में मारे गए सिमी से जुडे इन कैदियों के वकील परवेज आलम ने एनकाउंटर और कैदियों के जेल से फरार होने पर सवाल उठाए हैं। परवेज आलम का कहना है कि इन कैदियों के खिलाफ चल रहे मामले काफी कमजोर थे। आलम का कहना है कि इनको भागने की जरूरत ही नहीं थी क्योंकी अदालत ने उन्हें रिहा कर दिया होता। आलम ने यह भी कहा कि पुलिस जल्द सुनवाई के लिए गवाह या सबूत पेश नहीं कर सकी थी। साथ ही आलम ने यह भी कहा कि पुलिस जेल की सीसीटीवी फुटेज हासिल क्यों नहीं कर रही। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि वे खुद भागे थे या उन्हें भागने के लिए मजबूर किया गया था।




यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च

आलम का कहना है कि अगर भागने में मदद करने वाला व्यक्ति उनके लिए नए कपडों, जूतों का इंतजाम कर सकता था, तो उसने एक गाडी का इंतजाम क्यों नहीं किया? साथ ही उन्होनें कहा कि यह कैसे संभव हो सकता है कि फरार सभी कैदी पकडे जाने के लिए एक साथ थे और 10-12 किलोमीटर दूर इंतजार कर रहे थे।



यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

गौरतलब है कि सोमवार को भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी से जुडे आठ विचाराधीन कैदी फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने इन्हें भोपाल से 10 किमी दूर एनकाउंटर में मार गिराया था। इनके खिलाफ एटीएस के तीन कॉन्स्टेबलों की हत्या, बैंक डकैती और आतंकवाद से जुडे मामले दर्ज थे।

यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!