बदहाल सड़क पर विधायक का जवाब, इस संबंध में बोलने के लिए ऊपर से मनाही है....

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 01 नवम्बर 2016, 8:30 PM (IST)

बस्ती । बस्ती जिले के जनप्रतिनिधियों के घर के सामने पांडेय बाजार से पालिटेक्निक कालेज को जाने वाली सड़क अपनी दुर्दशा पर आंशू बहा रहा है। डीएम ने कहा सड़क को बनवाने के लिए जिला पंचायत अधिकारी को निर्देषित किया गया है। बस्ती जिले में जनता क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों को चुनती है जिससे क्षेत्र में सड़कें विजली पानी जैसी समस्याओं का निदान पाया जा सके, आलम यह है कि बस्ती जिले के सदर विधान सभा में पालिटेकनिक कालेज बस्ती से आने वाली सड़क जो पांडेय बाजार को जोड़ती है। उस सड़क पर इस समय 1 फिट पानी के अंदर घुस कर जनता को जाना पड़ता है। सड़क बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील है।

यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

लेकिन सबसे खासबात यह है कि इसी रोड पर वर्तमान सदर बसपा विधायक नन्दू चौधरी, और रूधौली विधान सभा के वर्तमान भाजपा विधायक संजय प्रताप जायसवाल सहित पूर्व एमएलसी मनीष जायसवाल, व पूर्व विधायक दूध राम सहित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लता देवी का आवास इसी रोड पर है। जनप्रतिनिधि स्वंय पानी में घुस कर जाते हैं लेकिन सड़क को बनवाने पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
जब इस संबंध में बस्ती सदर के विधायक नन्दू चौधरी से बात की गई कि आप इसी विधानसभा के विधायक हैं और आपके घर के सामने सड़क पर पानी भरा हुआ है। तो उन्होंने कहा कि मै इस संबध में कुछ भी नहीं बोलूंगा उपर से मुझे मना है।

यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में 15 साल के बच्चे को बम से उड़ाया

वहीं इस संबध में रूधौली के भाजपा विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने बताया कि मेरे विधान सभा का मामला नहीं है लेकिन मुझे इस सड़क से मुझे आना जाना रहता है इसके लिए मै जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर विधानसभा में भी मामला उठाया हूं, इस संबध में जिलाधिकारी बस्ती नरेंद्र सिंह पटेल ने बताया जिला पंचायत को सड़क बनाने के लिए निर्देषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें

यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!



यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में 15 साल के बच्चे को बम से उड़ाया