शिक्षा राज्यमंत्री ने जवानों के साथ मनाई दीपावली

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 01 नवम्बर 2016, 8:00 PM (IST)

अजमेर। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर छावनी परिषद में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने जवानों को मिठाई वितरित करते हुए कहा कि आपकी वजह से हमारी दीपावली रोशन रहती है। प्रो. देवनानी ने कहा कि सरहद पर पूरे जोश के साथ जवान तैनात हैं। पूरा देश सेना के साथ है और उनके त्याग और समर्पण को सलाम करता है। आप ही के त्याग के जज्बे के कारण हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। देश की एकता और अखंडता में जवानों का बड़ा योगदान है। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके साथ अजमेर मेयर धर्मेंद्र गहलोत, पार्षद रमेश सोनी, राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी थे।


यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार