चंडीगढ़। हरियाणा के एनएचएम कर्मचारियों की 25 अक्तुबर 2016 से आरम्भ हुई अनिश्चित कालीन हडताल आज 8 वें दिन में प्रवेश कर गई है। आंदोलनकारी नेताओं का कहना है कि सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। इस आन्दोलन को कुचलने के लिये एनएचएमएस के राज्य प्रधान सुरेन्द्र गौतम, महासचिव अतुल गिजवानी के साथ-साथ सभी जिला पदाधिकारियों व हडताल के समर्थन में आये सर्वचारी संध के राज्य प्रधान धर्मबीर फौगाट व राज्य सचिव सुभाष लाम्बा समेत सीटू के महासचिव जय भगवान, स्वास्थ्य विभाग के तालमेल कमेटी के संयोजक राजबीर बेरवाल व आशा वर्करों की राज्य प्रधान को रोहतक के सर्वकर्मचारी संध के कार्यालय में कैद कर लिया है। राज्य में अलग-अलग जिलों में आंदोलनकारी प्रदर्शन कर रहे हैं, पुतले फूंक रहे हैं। राज्य भर से मिली जानकारी के अनुसार
जींद में रैली निकाली