सेंट्रल जेल में बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 01 नवम्बर 2016, 5:48 PM (IST)

कोटा। संभाग की सबसे बड़ी कोटा सेंट्रल जेल में भाईदूज पर जेल प्रशासन द्वारा बहनों की भाइयों से मुलाकात की विशेष व्यवस्थाएं की गईं। सुबह 6 बजे से ही जेल के बाहर गेट पर परिजनों की कतारें लगनी शुरू हो गई, जिसको देखते हुए आरएसी और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया। गेट पर पर्ची बनाकर बहनों को अंदर भेजा गया और उनके द्वारा लाई गई खाद्य सामग्री की जांच के बाद भाइयों से मुलाकात करवाई गई। जेल में भाइयों को तिलक निकालने के बाद बहनों ने उनसे अपराध से तौबा करने का वचन लिया। जेल अधीक्षक सुधीर प्रकाश के अनुसार कई बार खाने के साथ परिजन नशीली वस्तुएं भी कैदियों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं, जिसको देखते हुए महिला आरएसी का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया, जो पूरी तरह से इन पर निगाह रखे हुए था।

आगे तस्वीरों में देखें...


यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें

यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च


आगे तस्वीरों में देखें...


यह भी पढ़े :इलाहाबाद में 15 साल के बच्चे को बम से उड़ाया

यह भी पढ़े :धन की तमन्ना में हजारों कछुओं की चढ़ेगी बलि




यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार