कोटा। घंटाघर इलाके में सोमवार देर रात चश्मे की बावड़ी के पास स्थित स्क्रेप के गोदाम में आग लग जाने से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की चार दमकलें मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरा रास्ता होने से छोटी गाड़ी मंगवाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में चार गोदामों में रखा कबाड़े का सामान जल गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के मकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!