जूट गोदाम में लगी भीषण आग, 25 दमकल ने पाया आग पर काबू

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 01 नवम्बर 2016, 2:39 PM (IST)

कानपुर। रायपुरवा थाना क्षेत्र स्थित जूट-बारदाना गोदाम दीपावली की भेंट चढ़ गया। पटाखों से निकली चिंगारी से गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दूसरे गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। दो दर्जन दमकलों ने दो मजदूरों को सकुशल बचाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रायपुरवा थाना क्षेत्र के कोपरगंज स्थित पवन गुप्ता का जूट व बारदाना को थोक कारोबार है। दीपावली के चलते उनका गोदाम बंद था और दो मजदूर उसमें देखरेख के लिए रूके हुए थे। देर रात अचानक गोदाम में भीषण आग लग गयी। गोदाम में सो रहे मजदूर कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग के लगातार बढ़ती लपटों को देखकर क्षेत्रीय लोगों में दहशत में फैल गयी। सूचना के आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचना शुरू हुई। तकरीबन एक घंटे तक दो मजदूर गोदाम की छत पर फंसे अपनी जान बचाने की भीख मांगते रहे।

यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च

यह भी पढ़े :धन की तमन्ना में हजारों कछुओं की चढ़ेगी बलि

मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की टीम ने सीढ़ियां लगा कर दोनों मजदूरों को उतारा। आग की सूचना पर भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। आग इतनी विकराल थी कि उसने बगल के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम की छत पर लगे टीन शेड गल कर नीचे गिरने लगे। एक-एक कर 25 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग की बढ़ता देख जेसीबी मशीन मंगाकर गोदाम की दीवार तोड़ी गई, तब जाकर दमकल विभाग ने आग की विकरालता पर काबू पाया। लेकिन गोदाम में कई जगहों पर थोड़ी-थोड़ी देर में आग भड़क जाती जिसे दमकल कर्मी लगातार बुझाते रहें।

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

इस दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर अधिकारी डी.एन. सिंह ने बताया कि संभवतः पटाखों की चिंगारी से ही आग लगी है। आग को काबू कर लिया गया है। आग में गोदाम का पूरा माल जलकर स्वाहा हो गया है।

यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!