हरियाणा और तेलंगाना के बीच एमओयू

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 01 नवम्बर 2016, 10:25 AM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा और तेलंगाना के बीच एमओयू हर हस्ताक्षर हुए हैं। दिल्ली के नेशनल साईंस सेेन्टर में हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही दोनों राज्यों ने एक दूसरे को दस्तावेज सौंपे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल और तेलंगाना के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव वेंकटेशम ने एक दूसरे को दस्तावेज सौंपे। कार्यक्रम के दौरान 12 राज्यों के बीच 6 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।


यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च

यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें