भाई-बहन के परस्पर प्रेम तथा स्नेह का प्रतीक त्यौहार भैया दूज दीपावली के अगले या दूसरे दिन पड़ता है। इस त्योहार को पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य व उनकी लम्बी उम्र की कामना करती हैं। यदि तिथि के मुताबिक देखें तो यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को पड़ता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। इस साल यह त्योहार 1 नवंबर मंगलवार को मनाया जाएगा। भाई दूज को भाऊ बीज और भातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।
दीपावली पर्व के पांचवे दिन यानी कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 1 नवंबर, मंगलवार को है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन बहन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। इस पर्व का महत्व इस प्रकार है-
यह भी पढ़े :घरेलू उपाय:कील मुंहासों से पाएं छुटकारा
यह भी पढ़े :जानिए कैसे बढाएं याददाश्त
धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने
अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। इसीलिए इस
त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। तब यमराज ने प्रसन्न
होकर उसे यह वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का
पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा। सूर्य की
पुत्री यमुना समस्त कष्टों का निवारण करने वाली देवी स्वरूपा है।
यह भी पढ़े :कुरदती उपाय सर्दी जुकाम से छुटकारा पाएं
यह भी पढ़े :अगर वाइफ को करना हो इम्प्रेस
उनके
भाई मृत्यु के देवता यमराज हैं। यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में स्नान
करने और वहीं यमुना और यमराज की पूजा करने का बड़ा माहात्म्य माना जाता है।
इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोडक़र यमराज से
प्रार्थना करती है। स्कंद पुराण में लिखा है कि इस दिन यमराज को प्रसन्न
करने से पूजन करने वालों को मनोवांछित फल मिलता है। धन-धान्य, यश एवं
दीर्घायु की प्राप्ति होती है।
मंगलवार 1 नवम्बर को मनाए जाने वाले इस दिन के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं—
सुबह—प्रात: 9.30 से 10.55 बजे तक
सुबह —10.55 से दोपहर 12.25 बजे तक
दोपहर—12.25 से 01.45 बजे तक
दोपहर—2.50 से 420 बजे तक
शाम—07.15 से 08.33 बजे तक
यह भी पढ़े :पीले फल,सब्जियों के लाभ जान हो जाएंगे हैरान
यह भी पढ़े :जानिए कैसे बढाएं याददाश्त