झाँसी | सरकार द्वारा निःशुल्क समाजवादी स्मार्टफोन वितरण
योजना के लाभ लेने हेतु अधिक से अधिक युवा पंजीकरण कराये, पंजीकरण दिनांक 10 अक्टूबर से 10 नवम्बर 2016 तक ही आवेदन स्वीकार किये
जाएगे। अतः पात्रजन अपना पंजीकरण/आवेदन जनसेवा केंद्र के माध्यम से वेबसाइड samajwadisp.in पर आनलाइन आवेदक स्वयं अपना पंजीकरण/आवेदन कर सकता
हैं। योजना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अजय
कुमार शुक्ला ने गांधी सभागार में जनपद के समस्त जनसेवा केंद्रों के संचालकों को
बताया कि आवेदन पूर्णतः निःशुल्क है।
अतः आवेदक से कोई धनराशि न ली जाए, यदि शिकायत प्राप्त होगी तो कार्यवाही अवश्य की
जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजीकरण फार्म में भरी सूचनाओं को
त्रुटियुक्त जाता है तो पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। समस्त प्रक्रियायें पूर्ण
होने के बाद आवेदक द्वारा दिए गये पते पर स्मार्ट फोन की होम डिलीवरी 2017 की दूसरी छमाही में की जाएगी
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!
यह भी पढ़े :इस मंदिर में सात दिन जलाए दीपक, हो जाएगी शादी
डी.आई.ओ. दीपक सक्सेना ने
समाजवादी स्मार्टफोन वितरण योजना के आवेदन प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी देते
हुए बताया कि आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो और अन्य प्रदेश में रह रहा हो
तो वह भी आवेदन कर सकता हैं आवेदक की आयु 01 जनवरी 2017 को 18 वर्ष या इससे अधिक होना चाहिए तथा
पारिवारिक वार्षिक आय छह लाख रुपये से कम हो। इसके साथ ही आवेदक का कम से कम
हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा आवेदक अथवा उसके अभिभावक
प्रथम श्रेणी अथवा द्वितीय श्रेणी के शासकीय अधिकारी नही होना चाहिए।
यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का
ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!
उन्होंने समाजवादी स्मार्टफोन की
विशेषताओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जो आपको निःशुल्क
स्मार्ट फोन दिया जा रहा है, उसमें प्रदेश सरकार की योजनाओं का एप पूर्व से ही स्थापित होगा। एप
में प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ आवेदक तक सीधे पहुंचेगा। इसमें
किसी की मध्यस्थता नही होगी न ही किसी प्रकार का कोई शुल्क का नकद भुगतान करना
होगा।
उन्होंने पंजीकरण कैसे करें उसका पावर
प्वाइंट प्रेजेन्टेशन कर सभी जनसेवा केंद्र संचालकों को जानकारी देते हुए बताया कि
पूर्ण सावधानी तथा शुद्वता के साथ आवेदक की जानकारी भरें जाने का सुझाव दिया ताकि
जांच में कोई त्रुटि न प्राप्त हो अन्यथा आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े :धन की तमन्ना में हजारों कछुओं की चढ़ेगी बलि
यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार
उन्होंने कहा कि परिवार के सभी पात्र
सदस्य आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरते समय एक वैधानिक मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य
होगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थी को स्मार्टफोन का वितरण वर्ष 2017 की दूसरी छमाही में
किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल सहित अन्य
अधिकारीगण व जनसेवा केंद्र के संचालक भी उपस्थित रहें।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का
ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें