सोनीपत। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर पुरानी कचहरी रोड स्थित पटेल पार्क में सरदार पटेल पार्क जनकल्याण समिति और पुरानी कचहरी मार्केट एसोसिएशन की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रदेश संयोजक राजीव जैन भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की आधुनिक सोच से ही भारत का एकीकरण किया गया था। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम देश को एकजुट बनाए रखें और इसकी विरासत अनेकता में एकता ही इसकी ताकत है। तभी हम लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे।
यह भी पढ़े :इस मंदिर में सात दिन जलाए दीपक, हो जाएगी शादी
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!
इस मौके पर संयोजक नवीन मंगला, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह नेहरा, पूर्व पार्षद मंजीत सिंह, पंकज सिंगला, राकेश चोपड़ा, बिट्टू जैन, हुकम सिंह जोगी, सुरेश मित्तल, त्रिलोकचंद जैन, पवन जैन, नरेश शर्मा, मास्टर खुशीराम और मनोज गुप्ता भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :थाने में हुई पति की पिटाई, पत्नी की हो गई मौत
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!